सोशल डिस्टेंसिंग के साछ बेंच पर बैठे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
मार्च से लॉकडाउन के बाद से ही बंद चल रहे स्कूलों को 19 अक्तूबर से खोलने का आदेश जारी किया गया। स्कूलों कोरोना से बचाव को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई, जिससे छात्रों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। उधर, किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर स्वास्थ्य विभाग भी निगरानी कर रहा है।
जिले में सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई को मिलाकर 500 से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार अभिभावकों की सहमति के बाद ही छात्र-छात्राएं स्कूल आ रहे हैं।
तीन घंटे की होगी क्लास
स्कूलों के खुलने पर तीन घंटे की क्लास चलेगी। पहली पाली में 9-10 के लिए 8.50 से 11.50 और दूसरी पाली में 11-12 विद्यार्थियों के लिए 12.20 से 3.20 तक का समय रहेगा। पहली पाली के बाद आधे घंटे के गैप में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
स्कूलों को 19 अक्तूबर से शासन की गाइडलाइन के अनुसार चलाया जाएगा। पहले की तरह ऑनलाइन क्लास भी चलती रहेंगी। ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल आने वाले बच्चों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर लगाने के साथ ही हैंडवाश की भी व्यवस्था की जाएगी। अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। -विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक