यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली थी और इसके सहारे उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया है कि तहरीर के साथ ही वह अश्लील वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट भी लगा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में जो भी आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच की जा रही है। स्क्रीनशॉट की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।