फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन में पांच सोमवार के साथ चार मंगला गौरी के होंगे व्रत, बन रहे हैं बेहद दुर्लभ संयोग

Sat, 13 Jul 2024 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सावन में पांच सोमवार के साथ चार मंगला गौरी के व्रत होंगे। 22 जुलाई को सोमवार से सावन शुरू होगा। रक्षाबंधन के साथ समापन होगा। कृष्ण पक्ष में दो और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार होंगे। पांच योग के साथ ही पांच राजयोग का सावन में संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। इस अद्भुत संयोग के साथ इस बार सावन में पांच सोमवार के साथ चार मंगला गौरी के व्रत भी पड़ रहे हैं। सावन इस बार पांच राजयोग के साथ पांच विशेष मुहूर्त बन रहे हैं। 
विज्ञापन


इस महीने में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी और मनोरथ को पूर्ण करने वाली होगी। काशी के पंचांगों के अनुसार, श्रावण मास 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। सावन में बेहद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। 

सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग और करण योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस महीने में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, शश योग, कुबेर योग और नवपंचम योग भी बन रहे हैं। 
विज्ञापन


सावन का पहला दिन भी सोमवार और आखिरी दिन भी सोमवार ही रहेगा। कई दशकों बाद ऐसा शुभ संयोग निर्मित हो रहा है कि सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सोमवार से ही समापन हो रहा है। 

सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। इस साल सावन के कृष्ण पक्ष में दो सोमवार और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार पड़ेंगे, जो कि भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी होंगे। 

 

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि 72 सालों के बाद सावन में पांच योग के साथ ही पांच राजयोग का संयोग निर्मित हो रहा है। यह शिवभक्तों के लिए बेहद खास होगा। इस दौरान की गई भगवान शिव की आराधना फलीभूत होगी और मनोरथ को पूर्ण करेगी।

पहला सोमवार - 22 जुलाई
दूसरा सोमवार - 29 जुलाई
तीसरा सोमवार - 5 अगस्त
चौथा सोमवार - 12 अगस्त
पांचवां सोमवार - 19 अगस्त

सावन के संयोग
प्रीति योग : सावन के पहले दिन 22 जुलाई को रात 8.50 बजे प्रीति योग रहेगा। इस योग में पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सावन मास 22 जुलाई को सिद्धि योग में शुरू होगा। पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा। इस योग में की गई पूजा जरूर सफल होती है।
आयुष्मान योग : 22 जुलाई की रात 8.50 बजे के बाद से आयुष्मान योग की शुरुआत होगी, जो अगले दिन 23 जुलाई तक रहेगी।
विज्ञापन

त्योहार
22 जुलाई - पहला सावन सोमवार व्रत
23 जुलाई - पहला मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई - गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
27 जुलाई - कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई - दूसरा सावन सोमवार व्रत
30 जुलाई - दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई - कामिका एकादशी
05 अगस्त - तीसरा सावन सोमवार व्रत
06 अगस्त - तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
08 अगस्त - विनायक चतुर्थी
09 अगस्त - नाग पंचमी
12 अगस्त - चौथा सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त - चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
16 अगस्त- पुत्रदा एकादशी
19 अगस्त - रक्षा बंधन, पांचवां सावन सोमवार व्रत, सावन समाप्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें