मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया है। पहले कोई विदेशों से आता था तो केवल ताजमहल घूमने जाता था। मगर, अब भारत में विश्व का कोई राष्ट्राध्यक्ष आता है तो काशी में गंगा मां की आरती करता है। बाबा विश्वनाथ धाम जाता है। अक्षरधाम में दर्शन करता है। आज पूरी दुनिया में वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगता है।
बीएचयू परिसर स्थित अटल इनोवेशन सेंटर में सोमवार को शाम तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यारी एप का लोकार्पण करेंगे। संस्थापक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि यह एप एक सोशल नेटवर्किंग साइट की तरह काम करेगा। बीएचयू स्थित सेंटर पर ही इसे एक प्रोजेक्ट के तहत तैयार कराया गया है। इसका कार्यालय भी बीएचयू में ही है। कैबिनेट मंत्री के लोकार्पण समारोह में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।