फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के काशी पहुंचने से पहले संघ व भाजपा के दिग्गजों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी पहुंचने एक दिन पहले रविवार को भाजपा और संघ के दिग्गजों ने बनारस में डेरा डाल दिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इससे पहले पूरी भाजपा की कोर टीम बनारस पहुंच चुकी है। सभी वीआईपी के लिए अलग-अलग होटल बुक किए गए हैं।
विज्ञापन

लोकापर्ण कार्यक्रम को दिव्य बनाने के लिए संघ के साथ ही भाजपा की पूरी टीम भी मैदान में है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। वहीं, संघ के डॉ. कृष्ण गोपाल अपना दौरा पूरा कर लौट चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन पहले ही प्रदेश की पूरी कैबिनेट के साथ काशी में आ चुके हैं। प्रदेश के कैबिनेट की बैठक भी लोकार्पण के बाद यही होनी है। इसको लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भी तैयारियों का जायजा लिया।
14 को पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बरेका में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बरेका में आयोजित बैठक की सभी तैयारियों भाजपा की ओर से पूरी कर ली गईं हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार को कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर जाएंगे और यहां मंदिर के जिज्ञासुओं के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें