फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: संपूर्णानंद संस्कृत विवि में छात्र सीख रहे कंप्यूटर एप्लीकेशन और एआई, विशेषज्ञ बता रहे बारीकियां

Sat, 07 Feb 2026 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्र कंप्यूटर एप्लीकेशन और एआई सीख रहे हैं। करीब 150 छात्रों को कंप्यूटर के बारे में सभी तरह की जानकारी मुहैया कराने की पहल की गई है। 
 
विज्ञापन
प्रशिक्षण ले रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्रों को कंप्यूटर फ्रेंडली बनाने की पहल की गई है। इसके लिए पहली बार विश्वविद्यालय में हैकाथॉन का आयोजन किया गया है। इसमें विशेषज्ञों की ओर से छात्रों को कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़ी बारीकियां बताई जा रही हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय के छात्रों को तकनीक से जोड़ने की पहल बताई। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में टीसीएस, आईटी सेवा के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय भारत युवा हैकाथॉन का उद्घाटन शुक्रवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री, आचार्य के साथ ही बीवॉक के करीब 150 छात्रों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बताया कि छात्रों को कंप्यूटर के बारे में सभी तरह की जानकारी मुहैया कराना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। 

इसे भी पढ़ें; IMA: आईएमए में पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण शुल्क पर मचा घमासान, पूर्व अध्यक्ष ने उठाया ये सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि तकनीक और संस्कार का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। गैर-तकनीकी विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी एआई का ज्ञान समय की मांग है। ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में संदीप जोशी, अंकित ने विद्यार्थियों को उपयोगिता बताई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें