मिर्जापुर में रोड पर खड़े किए ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रोका सपा कार्यकर्ताओं का ट्रैक्टर जुलूस
मिर्जापुर जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा जिले की चारों तहसीलों में ट्रैक्टर जुलूस निकालने को लेकर जगह-जगह पुलिस से नोकझोंक हुई। इसे देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी।
मंगलवार की सुबह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ी ब्लॉक के अघवार गांव पहुंचे। वहां से ट्रैक्टर जुलूस लेकर आगे बढ़े ही थे कि एक किलोमीटर के बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। ट्रैक्टर जुलूस समाप्त कर सपा कार्यकर्ता लालगंज तहसील चले गए।
शाहगंज में विधायक व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
सपा, कांग्रेस और किसान नेताओं को नजरबंद भी किया गया है, जिससे वे ट्रैक्टर जुलूस में भाग न ले सकें। कलवारी में मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी अन्य को भी नजरबंद किया गया है। कई जगहों पर जुलूस निकाल रहे किसान नेताओं और पुलिस की झड़प भी हुई।
जौनपुर में सपा का जुलूस
जौनपुर शहर में जिला कार्यालय से सपाइयों ने जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला। हाथों में तिरंगा और पार्टी का झण्डा लेकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को सद्भावना पुल के पास शहर कोतवाल संजीव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने रोक दिया। सभी को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने ले जाया गया। जलालपुर में पूर्व सांसद तूफानी सरोज को सुबह ही घर में नजरबंद कर दिया था।