उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : फाइल
समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आदेश बनारस के अफसर नहीं मानते हैं। सपा एमएलसी ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने बनारस के अफसरों से कहा था कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करें।
इसके आधार पर वाराणसी के विकास की कार्ययोजना तैयार करें। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ना तो वर्चुअल बैठक कराई गई। न ही किसी जनप्रतिनिधि से संवाद किया गया। एमएलसी ने बनारस के अफसरों से कहा कि हफ्ते या महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों से संवाद करें।
उन्होंने कहा कि वाराणसी की किसी भी योजना चाहे वह स्मार्ट सिटी की हो या फिर सिटी डेवलपमेंट प्लान। उससे हर जनप्रतिनिधि अनजान है। जनप्रतिनिधियों से मशविरा किए बगैर यहां विकास थोपा जा रहा है। पुलिस वाले तो अपने महानिदेशक का ही आदेश नही मानते हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद भी कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी जनप्रतिनिधि से संवाद नहीं किया गया।