चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में चल रहे गांधी शिल्प मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में अलग-अलग प्रदेशों के व्यापारियों ने स्टॉल लगाए हैं। शादी में पहने जाने वाले कपड़े, पार्टी और सर्दियों के लिए गर्म कपड़े लोग पसंद कर रहे हैं। शिल्प मेले में सदरी और सिल्क साड़ी की खूब बिक्री हो रही है। इसके अलावा मेले में खाद्य पदार्थ, चीनी मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के उत्पाद, खदी के बैग, गर्म कपड़े आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घरों के सजावटी सामान आदि बिक रहे हैं।
ऋषिकेश की खादी की सदरी की मांग
ऋषिकेश से कपड़े का स्टॉल लगाए राजेश कुमार ने बताया कि यहां पर खादी की सदरी के अलावा लोग खादी के अन्य कपड़े भी पसंद कर रहे हैं। शादियों का सीजन होने से लोग सदरी ज्यादा खरीद रहे हैं। खादी के साथ ऊनी सदरी की भी मांग है। बताया कि अलग-अलग रेंज में 800 से 1500 तक की सदरी उपलब्ध हैं।
लुभा रही सिल्क साड़ी
मेले में सिल्क साड़ी की लोग खरीद रहे हैं। इसमें कई वैरायटी की साड़ियां बिक रही हैं। बनारसी सिल्क लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। इसके अलावा शादी में पहनने के लिए सिल्क से बना लहंगा कुर्ती और अन्य कपड़े भी लोग खरीद रहे हैं। बनारस से कपड़े का स्टॉल लगाए रामजन्म ने बताया सिल्क साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है। उनके यहां 1500 से लेकर 20 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं।