फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lolark Shashthi 2022: गंगा की ओर जाने वाले ये मार्ग 'नो व्हीकल जोन घोषित', पढ़े, ट्रैफिक डायवर्जन का ब्यौरा

Thu, 01 Sep 2022 08:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लोलार्क षष्ठी पर संतति कामना के लिए लगने वाली पुण्य की डुबकी का योग गुरुवार की दोपहर 12.55 बजे से शुरू हो जाएगा। जिसके चलते गंगा की ओर जाने वाले अस्सी से गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया।
विज्ञापन
लोलार्क कुंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोलार्क षष्ठी पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। गंगा की ओर जाने वाले अस्सी से गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया। दो सितंबर को लोलार्क कुंड में स्नान की मान्यता को लेकर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे से शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्ग और उस क्षेत्र के निवासियों को आवश्यकता अनुसार आवागमन के लिए छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी चौराहा, नगवा चौराहा से रविदास घाट, पद्यश्री चौराहा से अस्सी चौराहा तक, शिवाला चौराहा से अस्सी चौराहा तक और रविंद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल से सोनारपुरा तक और सोनारपुरा से अस्सी चौराहा तक, गोदौलिया से सोनापुरा तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

lolark kund - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार  बैंक ऑफ बड़ौदा से किसी भी वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पदमश्री चौराहा एवं रविदास गेट रोड की तरफ डायवर्ट किया गया, जो पदमश्री चौराहा एवं रविदास गेट रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। नगवा चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास पार्क व अस्सी घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर व रविदास गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो ट्रामा सेंटर व रविदास गेट रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पदमश्री चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को दुर्गाकुंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

lolark kund - फोटो : अमर उजाला
शिवाला मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे तिराहा एवं पदमश्री चौराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो ब्राडवे व पद्मश्री चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार गोदौलिया चौराहा से किसी भी वाहन को सोनारपुरा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, सोनारपुरा से कोई भी वाहन अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को गोदौलिया चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो गोदौलिया चौराहा या ब्राडवे होटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

lolark kund - फोटो : अमर उजाला
यहां है पार्किंग व्यवस्था
मैदागिन के रास्ते से आने वाले वाहनों को टाउन हाल, हरिश्चंद्र डिग्री कालेज के सामने खाली मैदान, नेशनल इंटर कालेज, बेनिया के रास्ते से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल में क्वीन्स इंटर कालेज का मैदान, बेनिया पार्किंग, सनातम धर्म इंटर कालेज नई सड़क में दो पहिया वाहन खड़े होंगे। जबकि दुपहिया वाहन गोदौलिया पार्किगं में, मजदा पार्किंग, भेलूपुर एवं बीएचयू के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भेलूपुर थाने के पास सिनेमा हाल का मैदान (दो पाहिया), किनाराम आश्रम से रामचन्द्र शुक्ल चौराहा तक रविन्द्रपुरी रोड दोनों तरफ खडे़ हो सकेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें