फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कमिश्नरेट में देर रात हुआ हेरफेर, रात ग्रामीण के पांच थानों के बदले थानेदार

Fri, 24 Sep 2021 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वाराणसी कमिश्नरेट में ग्रामीण पुलिस के पांच थानेदार गुरुवार रात बदल गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा के निर्देश पर फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को सिंधोरा थाना, रोहनिया थाना प्रभारी हरीनाथ प्रसाद भारती को प्रभारी डीसीआरबी व मिसिंग सेल, पुलिस लाइन से विमल कुमार मिश्र को रोहनिया थाने की कमान मिली।

विज्ञापन


पुलिस लाइन से मुन्ना राम को फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक और चोलापुर का थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को बनाया गया। पुलिस लाइन से जगदीश कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव थाने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उप निरीक्षक मनीष मिश्र को चौबेपुर थाना से क्राइम ब्रांच, उप निरीक्षक इमरान खान को सिंधोरा थाना से मीडिया सेल और उप निरीक्षक बैजनाथ सिंह को थाना चौबेपुर से कैथी पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें