फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष नगरी में चलने लगे ‘मुक्ति दूत’

Sun, 29 Mar 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और संत मोरारी बापू ने शनिवार को अस्सी-संत रविदास घाट के बीच गंगा तट पर जल-थल शव वाहिनी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने संत मोरारी बापू और पीएम के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से गंगा की पूजा की। सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए चार जल शव वाहिनी और दो थल शव वाहिनी दी गई हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि इसका संचालन जिला प्रशासन और वाराणसी विकास समिति की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन



इस मौके पर महापौर रामगोपाल मोहले, विधायक श्याम देव रायचौधरी, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, केदारनाथ  सिंह, सुशील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, प्रदीप अग्रहरि, शंकर गिरि, दयाशंकर मिश्र दयालु, अशोक पांडेय, संजय भारद्वाज, सुधीर मिश्रा, महेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलमोहन तिवारी, प्रकाश तिवारी, प्रशांत सिंह, ज्ञानेश जोशी, केशव जालान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


व्यवस्था देखने के लिए मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी पहुंचे। संचालन एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें