फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्र प्रताप अध्यक्ष व बाल किशुन महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सामाजिक संस्था वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का वार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. राम लोचन यादव व सहायक डॉ. विजयानंद पांडेय की देखरेख में हुए चुनाव में रुद्र प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद पर लगातार तीसरी बार बाल किशुन दीक्षित चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र नाथ रा
विज्ञापन

य व डा.ॅ कल्पनाथ सिंह निर्वाचित हुए। सचिव पद पर राम जी दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद पर गुलाब चंद्र, आय-व्यय निरीक्षक के पद पर पारसनाथ गुप्ता, संगठन सचिव के पद पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, प्रचार सचिव के पद पर हवलदार उपाध्याय का निर्वाचन हुआ। समिति के सदस्य के रूप में श्याम बिहारी यादव, विजय शंकर राय, मो. नजीर, लल्लन प्रसाद शास्त्री, सरदार सुरेंद्र सिंह, रामजी सिंह चुने गए। तपोवन स्थित एक निजी स्कूल परिसर में हुए चुनाव के बाद निर्वाचित सभी सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संरक्षक रघुनाथ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें