फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बवाल: मंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराने आए पिता पुत्र पर हमला, बेबस नजर आई पुलिस

Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ले के पास दो कार में टक्कर के बाद विवाद हो गया। मामले को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
मारपीट के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ले के पास दो कार में टक्कर के बाद विवाद हो गया। पुलिस कोतवाली पहुंचने के बाद अस्पताल मेडिकल कराने आए एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। हमला होने पर अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उनके सामने ही अराजकतत्व पत्थर से हमला करने लगे, पुलिस बेबस नजर आई। सूचना पर शहर और कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी अराजकतत्व अस्पताल के पास ही मंडराते रहे और दोबारा हमले की कोशिश किए। बाद में पुलिस ने उन्हें बल प्रयोग कर खदेड़ा। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा मामले की जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

 
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा निवासी ताराचंद जायसवाल अपने बड़े भाई संजीव व अपने दो पुत्र अमोल जायसवाल और रितिक जायसवाल के साथ बनारस कार लेने गए थे। अमोल जायसवाल 2019 बैच का आईईएस है। जिसकी 15वी रैंक आई थी। पिता-पुत्र नई कार लेकर घर आ रहे थे कि कटरा कोतवाली के सबरी के पास दूसरी कार ने टक्कर मार दी। कार में टक्कर के बाद विवाद हो गया, मारपीट होने लगी।



आरोप है कि दूसरे पक्ष के गाड़ी की चाबी और मोबाइल लेकर पिता-पुत्र कटरा कोतवाली पहुंच गए। एक पक्ष ने रितिक का मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिया। पुलिस ने उनको अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा। मंडलीय अस्पताल में उपचार करा रहे थे कि तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां मोबाइल और चाबी लेने पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। हमले की सूचना पर अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची पर उनके सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस बेबस नजर आई। सूचना पर शहर व कटरा कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर सभी वहां से भागे। थोड़ी देर बाद फिर झुंड बनाकर सभी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पुलिस के सामने मारपीट से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा। मरीज और तीमारदार सभी डरे सहमे नजर आए। 

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दो कार में टक्कर के बाद विवाद हुआ। विवाद के बाद कार सवार पिता-पुत्र दूसरे पक्ष का मोबाइल और गाड़ी की चाबी लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। दूसरा पक्ष सामान लेने अस्पताल आया। हमले और मारपीट की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें