फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: छत से गेट पर गिरे चंदौली निवासी कर्मचारी के पेट में घुसा रॉड, मौत

Tue, 30 Nov 2021 07:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि गेट के राड पर औंधे मुंह बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था और गेट के नीचे काफी खून फैला था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महमूरगंज स्थित पंचशील नगर में सोमवार की देर रात कारखाने के एक कर्मचारी की छत से गेट पर गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग कर्मी के पेट में गेट का रॉड घुस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने छानबीन की। पुलिस ने कारखाना मालिक सहित अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


चंदौली के बलुआ थाना अंतर्गत समूदपुर निवासी गंगा सागर विश्वकर्मा (60) महमूरगंज स्थित पंचशील नगर कालोनी निवासी अंडर गारमेंट कारोबारी शिवकुमार अग्रवाल के कारखाने में सिलाई का काम करता था। शिव कुमार अग्रवाल के मकान के पिछले हिस्से में कारखाना है। गंगा सागर कारखाने में ही रहता था। वहीं उसका परिवार पड़ोस के रानीपुर मोहल्ले में किराए पर रहता है।

सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि गेट के राड पर औंधे मुंह बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था और गेट के नीचे काफी खून फैला था। सुबह 8.30 बजे कर्मचारी पारस पहुंचा तो कारखाने के मुख्य द्वार पर गंगा सागर का शव देखते ही चिल्लाने लगा। पारस ने गंगा सागर के बड़े पुत्र संजय विश्वकर्मा को घटना के बाबत सूचना दी। तब तक सूचना पाकर सिगरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गंगा के भाई विजय विश्वकर्मा और पुत्र संजय भी आ गए। एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रात में गंगा सागर कारखाने की छत से नीचे मुख्य द्वार पर गिर गया। कारखाना सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें