फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 15 Dec 2021 07:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मिल्कीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कछवा रोड क्षेत्र में मिल्कीपुर मोड़ के समीप बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्कजाम का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। जंसा थाना अंतर्गत गोराई के रहने वाले जिया लाल कन्नौजिया का पुत्र सोनू कन्नौजिया(23) अपने गांव के ही दोस्त राहुल गौतम (20) और भदोही के चौरी स्थित औसानपुर निवासी दिलीप कन्नौजिया (18) के साथ एक ही बाइक पर बिना हेलमेट लगाए मिर्जापुर स्थित भाला गिरिया गांव में आयोजित शादी में शामिल होने जा रहे था।

अपराह्न तीन बजे जैसे ही मिल्कीपुर मोड़ की तरफ घूमा कि अचानक तेज रफ्तार में पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर ही सोनू कन्नौजिया की मौत हो गई। वहीं दो अन्य साथी राहुल और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद डंपर वाहन चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर खड़ा कर भाग निकला चालक

तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राहुल और दिलीप को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

भीड़ जुट गई और सड़क जाम करने का ग्रामीणों ने प्रयास किया। हालांकि मौके पर पुलिस फोर्स ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं डंपर को पुलिस ने छतेरी स्थित पेट्रोल पंप के पास से कब्जे में लिया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पुलिस पता लगा रही है। उधर, बेटे की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। 
पढ़ेंः खेत में मिला खून से लथपथ शव: वाराणसी में दो दिन पहले गायब हुए युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें