फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसाः वाराणसी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार पूर्व प्रधान की मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अखरी निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान रामजी राम (46) गांव में ही ईट भट्टे पर मुंशी था। शुक्रवार सुबह चाय पीने के लिए साइकिल से पास के बाजार जा रहा था। वह जैसे ही बाईपास मार्ग पर पहुंचा तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मारी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद मृतक के घर में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में  पूर्व ग्राम प्रधान की दर्दनाक मौत हो गई। रोहनिया बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ने साइकिल सवार पूर्व प्रधान को टक्कर मारी थी। हादसे की सूचना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान रामजी राम (46) गांव में ही ईट भट्टे पर मुंशी था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चाय पीने के लिए साइकिल से पास के बाजार जा रहा था। वह जैसे ही बाईपास मार्ग पर पहुंचा तेज रफ्तार कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मारी। घटना में रामजी राम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोगों ने ही घायल को पास के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचया। यहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो आनन-फानन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए।

जहां पर डाक्टरों ने रामजी राम को मृत घोषित कर दिया। इधर, कार सवार लोग वाहन छोड़ कर गायब हो गए। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी पुष्पा देवी, पिता रामचन्द्र, माता चमेला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।  मृतक के दो पुत्र हैं। मौके पर पुलिस पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी सवार को बचाने में पेड़ से टकराई ऑटो, दो की मौत

गंगापुर-रोहनिया मार्ग स्थित दरेखू के सामने बृहस्पतिवार की रात स्कूटी सवार को बचाने में मालवाहक ऑटो पेड़ से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दी।

जंसा थाना क्षेत्र के कतवारूपुर निवासी रामधनी का पुत्र जितेंद्र कुमार (35) रोहनिया स्थित एक सर्विस सेंटर पर ऑटो की सर्विस कराकर आ रहा था। उसके साथ ईंट भट्ठे पर काम करने वाला पड़ोसी सत्येंद्र कुमार (32) भी था। जैसे ही दरेखु के पास ऑटो पहुंचा कि सामने से अचानक एक स्कूटी सवार आ गया। स्कूटी सवार को बचाने में ऑटो पेड़ से टकरा गया। हादसे में गाड़ी चला रहे जितेंद्र कुमार और सत्येंद्र कुमार की मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें