फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: बनारस से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर पलटी, एक की मौत, 13 घायल

Wed, 09 Mar 2022 09:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर रोहनिया क्षेत्र के शहावाबाद में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्रप्रदेश से आए श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से प्रयागराज जा रही क्रूजर बुधवार सुबह रोहनिया क्षेत्र के शहावाबाद  में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक श्रद्धालु की मौत हो गई।  क्रूजर सवार 13 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टायर फटने के कारण हुआ।

विज्ञापन


चौड़ीकरण के लिए सड़क से सटे पेड़ों को काटा गया है। कई जगह सड़क के किनारे पेड़ों के जड़ दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह बनारस से प्रयागराज जा रही क्रूजर शहावाबाद पहुंची। साइड लेने के चक्कर में किनारे गई और पहिया कटे हुए पेड़ की जड़ पर जा चढ़ा।

जिससे पहिया फट गया और क्रूजर अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकाला। एक यात्री की मौक पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने आननफानन घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घायलों की हालत सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें