एक हफ्ते के अंदर कई बार फोन कर धमकी देने और पैसे मांगने की घटना से सहमे व्यापारी ने बुधवार रात एडिशनल एसपी नीरज पांडेय से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। इस दौरान रात में ही लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह सोनू पर मुकदमा दर्ज किया गया। एडिशनल एसपी ग्रामीण नीरज पांडेय ने बताया कि व्यापारी की सुरक्षा बढ़ाते हुए आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोबाइन नंबर पर आए फोन काल को ट्रेस किया जा रहा है।
दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू पर वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पहले सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे 28 अगस्त को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सोनू सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित हुआ था।
डबल मर्डर में सोनू का नाम आने पर एडीजी जोन की संतुस्ति पर दो लाख का इनाम कर दिया गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में है। एक बार फिर मनीष सिंह सोनू ने दस माह के अंदर दस लाख की रंगदारी मांग पुलिसिया इकबाल को चुनौती दे डाली।
सितंबर 2020 में मिर्जापुर के चुनार में एक कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने और हत्या के मामले में सामने आया था। नवंबर 2020 में जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू मारा गया था तो उस दौरान मनीष फायरिंग करते हुए भाग निकला था।