फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ का पलट प्रवाह : वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हुई सांकेतिक गंगा आरती, भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय

Tue, 11 Feb 2025 07:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती सांकेतिक रूप से संपन्न कराई गई। महाकुंभ से आने वाली भीड़ के कारण सुरक्षा प्रभावित न हो इसके लिए ये निर्णय लिया गया है। गंगा सेवा निधि के साथ गंगोत्री सेवा समिति ने भी परंपरा का निर्वाह किया।
विज्ञापन
सांकेतिक गंगा आरती करते हुए पुरोहित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती महा कुंभ में आए श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह को देखते हुए गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की आरती सांकेतिक रूप से सम्पन्न कराई गई है। गंगा सेवा निधि द्वारा भगवती मां गंगा के आरती के परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है।

विज्ञापन


अत्यधिक दर्शनार्थियों के संख्या व आमजनमानस की सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव द्वारा मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन अर्चन किया।

इसके साथ ही गंगोत्री सेवा समिति ने प्राचीन दशाश्वमेध घाट (शीतला मंदिर) पर होने वाली गंगा आरती अस्थायी रूप से स्थगित कर दी। समिति के अध्यक्ष पंडित किशोरी रमण दुबे ने बताया कि मंगलवार को केवल एक अर्चक द्वारा सांकेतिक आरती कर परंपरा को निभाया गया। सचिव दिनेश शंकर दूबे ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे गंगा आरती देखने के उद्देश्य से घाट क्षेत्र में न आएं।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से जगह-जगह फ्लेक्स और बैनर लगवा कर लोगों से गुजारिश की गई है की गंगा आरती देखने के उद्देश्य से गंगा घाट पर न आएं।

गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित किशोरी रमन दुबे बाबू महाराज ने बताया कि भीड़ नियंत्रण में लगी पुलिस टीम के सहयोग के लिए समिति ने आभार व्यक्त किया है। इस दौरान प्रबंधक संदीप कुमार दुबे, जीडी दुबे, कन्हैया त्रिपाठी और मार्कंडेय तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें