फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: पीएचडी एग्जेम्टेड में प्रवेश के लिए रिजल्ट जारी, 1440 सीटें भरी जाएंगी; विभागों को भेजा गया डाटा

Mon, 29 Apr 2024 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: जनवरी-फरवरी में इसके लिए परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा नियंता कार्यालय ने आरईटी एग्जेम्टेड कैटेगरी का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया था। आरईटी मोड के तहत कराई गई परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू प्रशासन ने पीएचडी एग्जेम्टेड कैटेगरी में प्रवेश के लिए रिजल्ट जारी कर दिया। इससे शैक्षिक सत्र 2023-24 के पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंता कार्यालय ने विभागों की ओर से भेजे गए दस्तावेजों का सत्यापन कराया, फिर डाटा विभागों को वापस भेज दिया। अब विभागवार रिजल्ट जारी कर दिए गए। अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। पीएचडी की कुल 1440 सीटें भरी जानी हैं। 

बीएचयू के पीएचडी पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2021-2022 में प्रवेश हुआ था। सत्र 2022-2023 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन विवाद हो गया। छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन भी हुआ। 
विज्ञापन


औपचारिकता पूरी करने में इतना समय लग गया कि दाखिला प्रक्रिया विलंबित हो गई। दरअसल, रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (रेट) एग्जेम्टेड के अभ्यर्थियों को 50 नंबर की एक क्वालिफाइंग परीक्षा से गुजरना था। उन्हें रिसर्च प्रपोजल लिखकर क्वालिफाई करना का। 

इसके लिए 20 अंक प्राप्त करने थे, मगर बड़ी संख्या में जेआरएफ क्वालिफाई अभ्यर्थी भी इसमें असफल हो गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा किया। इस कारण पूरी प्रक्रिया विलंबित हो गई। विभागों की ओर से परीक्षा नियंता कार्यालय को भेजे गए दस्तावेजों में त्रुटियों की भरमार थी। 

लिहाजा, सत्यापन में समय लग गया। अब परीक्षा नियंता कार्यालय ने पीएचडी एग्जेम्टेड कैटेगरी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का पूरा डाटा विभागों को भेज दिया।

बोले अधिकारी
विभाग अब डाटा की जांच और सत्यापन कर अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के हिसाब से बुला सकते हैं। - प्रो. एनके मिश्र, परीक्षा नियंता

मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलावा
पीएचडी में प्रवेश के लिए मेरिट सूची चस्पा करने का प्रावधान नहीं है। अपर परीक्षा नियंता प्रो. जीपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सब कुछ ओके मिलने पर विभाग मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थी को बुलाएंगे। अगर किसी कारण वश उक्त अभ्यर्थी नहीं आ पाता है तो मेरिट सूची के अगले अभ्यर्थी को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

पीएचडी आरईटी का रिजल्ट जारी, 7000 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

बीएचयू के सत्र-2023 पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आरईटी (रिसर्च एंट्रेस टेस्ट) एग्जेम्टेड के बाद सोमवार को आरईटी मोड से हुई परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंता कार्यालय ने दस्तावेजों के सत्यापन कर तैयार रिजल्ट विभागों को भेज दिया। इसके साथ ही विभाग तथ्यों का मिलान कर मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों को मैसेज और पोर्टल पर लिंक के जरिये फीस जमा कर दाखिला लेने का बुलावा भेजने लगे हैं।

बीएचयू में पीएचडी प्रोग्राम में दो तरह से दाखिले लिए जाते हैं। आरईटी एग्जेम्टेड और आरईटी। आरईटी एग्जेम्टेड मोड में उन अभ्यर्थियों को आवेदन करने का पात्र माना जाता है, जिन्होंने यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएमआर, आईसीएआ, डीबीटी आदि से जेआरएफ और नेट क्वालिफाइड होते हैं। जबकि आरईटी में आवेदन के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होते हैं, जिन्होंने बीएचयू या एनटीए की ओर से कराए जाने वाले रिसर्च एंट्रेस टेस्ट को पास किया हो।

दोनों श्रेणियों में बीएचयू में कुल लगभग 1440 सीटें हैं। सत्र 2023 के लिए आरईटी एग्जेम्टेड में लगभग 1800 और आरईटी के लिए 7000 हजार के आसपास आवेदन आए थे।

परीक्षा नियंता कार्यालय के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिये सूचित किया जा रहा है। साथ ही उनके पोर्टल पर लिंक भेजकर बताया जा रहा है। इसके बाद उन्हें फीस जमा कर दाखिला लेना है। बुलावा के बाद अगर कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होगा तो मेरिट में उसके बाद वाले अभ्यर्थी को एसएमएस चला जाएगा। अपर परीक्षा नियंता प्रो. जीपी सिंह ने कहा कि रेट मोड का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। विभाग अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें