वाराणसी में तीन दिन धूप न निकलने के बाद लोगों गुरुवार को राहत की सांस ली है। क्योंकि आज धूप खिलखिलाती हुई निकली है। इससे पहले ठंड और गलन ने लोगों को कंपा दिया था। मंगलवार में आधी रात के बाद बारिश से गलन और ज्यादा बढ़ गई थी। आज निकली धूप में गर्मी है, लेकिन हवा ने ठंड बरकरार रखी है।
विज्ञापन
बुधवार को भी दिन में धूप नहीं हुई और गलन भी अधिक रही। कभी नम पछुआ हवा तो कभी बूंदाबांदी। पिछले कई दिनों तक इस तरह का मौसम लगातार बना रहा था। पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही मौसम का मिजाज भी तेजी से बदल रहा है।
बुधवार को आधी रात बाद नम हवाओं के साथ तेज बारिश होने से गलन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। बुधवार को भी दिन में धूप नहीं निकली इस वजह से महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इधर मौसम विभाग ने छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है, जबकि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी हुई है।
मंगलवार को 14.8 डिग्री की तुलना में 13 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही बारिश हो रही है।