फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को होगी राहतः वाराणसी मंडल के 39 रेलवे स्टेशनों के बाहर मिलेगा टिकट, टेंडर जारी

Sat, 21 Aug 2021 05:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेलवे में वर्ष 2014 से पीपीपी माडल के तहत एक ही काउंटर पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट के लिए वाईटीएसके की शुरुआत की गई थी। वाईटीसएके में यात्रियों को सुबह 9 से रात 10 बजे आरक्षित और सामान्य टिकट मिलेंगे। इसके अलावा तत्काल टिकट भी यात्री ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी, कछवा, बलिया, मऊ, आजमगढ़ समेत 32 स्टेशनों के बाहर अब यात्री टिकट सुविधा केंद्र खुलेगा। पीपीपी मॉडल पर काउंटर खोले जाएंगे। जहां से यात्रा से पहले यात्री इन्हीं केंद्रों से टिकट ले सकेंगे। रेलवे की ओर से इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस नई सुविधा से बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन


रेलवे में वर्ष 2014 से पीपीपी माडल के तहत एक ही काउंटर पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट के लिए वाईटीएसके की शुरुआत की गई थी। अब 32 स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र खुलने से यात्रियों को लाभ होगा। वाईटीसएके में यात्रियों को सुबह 9 से रात 10 बजे आरक्षित और सामान्य टिकट मिलेंगे। इसके अलावा तत्काल टिकट भी यात्री ले सकेंगे।

खास बात यह है कि इसके लिए यात्रियों को निर्धारित सेवा कर चुकाना होगा।  जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि वाराणसी मंडल के 32 स्टेशनों के बाहर यात्री सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। रेलवे की ओर से इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

वाराणसी सिटी, बनारस, मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, बेल्थरा रोड, भटनी जंक्शन, दुल्लहपुर, गाजीपुर सिटी, जखनिया, कछवा रोड, आजमगढ़ समेत 32 स्टेशन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें