फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने बनाई मोदी-योगी राखी, कहा- तीन तलाक के जंजाल से दिलाई मुक्ति

Sat, 21 Aug 2021 05:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी हुमा बानो के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं मोदी-योगी राखी बनाने की मुहीम में जुड़ी हुई हैं। हुमा बानो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के जंजाल से मुक्ति दिलाई। 
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने बनाई मोदी-योगी राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर वाराणसी में उत्साह है। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक कानून लाने और प्रदेश से गुंडाराज ख़त्म करने के लिए मोदी-योगी को धन्यवाद करते हुए उनकी तस्वीर लगी राखियां बनाई हैं। इसी राखी को अपने भाइयों की कलाई पर बांधेंगी।
विज्ञापन


भाई-बहन के अटूट रिश्ते वाला रक्षाबंधन का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। रंग बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार हैं। वाराणसी  में भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी हुमा बानो के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं ऐसी राखी बनाने की मुहीम में जुड़ी हुई हैं।




शनिवार को इस संबंध में हुमा बानो ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में किया गया अपना वादा पूरा किया। हम मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के जंजाल से मुक्ति दिलाई। कानून बनने  बाद से तीन तलाक के मामलों में तेजी से कमी आई है। महिलाएं प्रताड़ना की शिकार कम हो रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमा ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश की योगी सरकार के फैसलों के कारण महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में भी कमी आई है।  ऐसे में हम लोगों ने इस वर्ष रक्षा बंधन पर मोदी और योगी राखी तैयार की है। इसे रविवार को रक्षाबंधन पर हम अपने भाइयों की कलाई पर यही राखी बांध कर उनसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सरीखी रक्षा का आशीर्वाद लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें