फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबारियों ने वित्तमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। क्रेडाई-पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आम बजट 2022-23 में रियल एस्टेट को राहत देने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग है कि बैंकों से आसान व सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराया जाए और जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ भी दिया जाए।
विज्ञापन

क्रेडाई पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन के चेयरमैन अनुज डिडवानिया ने कहा कि रियल एस्टेट उद्यमियों को सस्ते व आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को फंड दिया जाए। जिससे परियोजनाओं को जल्द पूरा होने में मदद मिलेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि रीयल एस्टेट उद्यमियों को जीएसटी में आईटीसी का प्रावधान जरूरी है। महासचिव आकाश दीप ने कहा कि आम बजट से हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राहकों को सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी आगे भी जारी रहेगी। कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि सस्ते आवास बनाने वाले डेवलपर्स को 88 आईबी के तहत इनकम टैक्स में छूट का प्रावधान साल 2023 तक बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें