फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती 2022: आज जालंधर से काशी रवाना होंगे संत निरंजन दास, बेगमपुरा में पांच लाख श्रद्धालुओं का होगा लंगर

Sun, 13 Feb 2022 10:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संत रविदास की नगरी काशी में सीरगोवर्द्धन अब मिनी पंजाब नजर आ रही है। डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से आने वाले श्रद्धालुओं का जहां इंतजार जारी है वहीं अन्य स्थानों से आए आस्थावानों से गुरु की नगरी गुलजार हो चुकी है। 
विज्ञापन
संत निरंजन दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रमसाधक संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी के सीरगोवर्द्धनपुर में भारत की विविधताओं के रंग बिखरने लगे हैं। संत के सपनों के गांव बेगमपुरा में पांच लाख श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार किया जाएगा। जालंधर से रविदासिया धर्म के प्रमुख डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीन  संत निरंजन दास संतों की टोली व रैदासियों के जत्थे के साथ रविवार को स्पेशल ट्रेन से काशी के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


रविदास मंदिर ट्रस्ट के महासचिव सतपाल विरदी ने बताया कि श्रद्धालु अपने गुरु को पुष्पवर्षा के साथ रविदास की जन्मस्थली के लिए रवाना करेंगे। यह ट्रेन 14 फरवरी की शाम को वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन से मंदिर जाने के लिए बस और चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है।

14 को आएंगी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार

श्री गुरु रविदास मंदिर रविदासघाट राजघाट में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविदास मंदिर में रंग-रोगन के साथ ही साफ-सफाई करा दी गई है।

लोकसभा पूर्व स्पीकर मीरा कुमार - फोटो : Video Grab
जयंती पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार व उनके पति रविदास स्मारक सोसायटी के अध्यक्ष मंजुल कुमार एडवोकेट व पुत्र डॉ. अंशुल अविजित समेत संत महात्मा व अनुयायी शामिल होंगे। दी रविदास स्मारक सोसायटी के महासचिव सतीश कुमार फगुनी राम ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार 14 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे आएंगी।

ढाई हजार से अधिक सेवादार लगे हैं सेवा में

मेला क्षेत्र में लंगर शुरू - फोटो : अमर उजाला
देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ढाई हजार से अधिक सेवादार निरंतर काम कर रहे हैं। शनिवार को देर रात तक रैदासियों के आने का सिलसिला जारी रहा। मेला क्षेत्र में शनिवार को दोपहर के बाद पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल सहित कई राज्यों के पंडाल अब श्रद्धालुओं से गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

पंडाल के पास बने तीन लंगर हॉल की शुरुआत हो गई है और शाम को श्रद्धालुओं की पंगत भी सजी। वहीं मेला क्षेत्र में सुबह और शाम अमृतवाणी का पाठ भी जारी है। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि मेला क्षेत्र में पांच लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। लंगर और रसोई के लिए ढाई हजार से ज्यादा सेवादार निरंतर सेवा में लगे हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें