लोकसभा पूर्व स्पीकर मीरा कुमार
- फोटो : Video Grab
जयंती पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार व उनके पति रविदास स्मारक सोसायटी के अध्यक्ष मंजुल कुमार एडवोकेट व पुत्र डॉ. अंशुल अविजित समेत संत महात्मा व अनुयायी शामिल होंगे। दी रविदास स्मारक सोसायटी के महासचिव सतीश कुमार फगुनी राम ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार 14 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे आएंगी।
मेला क्षेत्र में लंगर शुरू
- फोटो : अमर उजाला
देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ढाई हजार से अधिक सेवादार निरंतर काम कर रहे हैं। शनिवार को देर रात तक रैदासियों के आने का सिलसिला जारी रहा। मेला क्षेत्र में शनिवार को दोपहर के बाद पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल सहित कई राज्यों के पंडाल अब श्रद्धालुओं से गुलजार हो गए हैं।
पंडाल के पास बने तीन लंगर हॉल की शुरुआत हो गई है और शाम को श्रद्धालुओं की पंगत भी सजी। वहीं मेला क्षेत्र में सुबह और शाम अमृतवाणी का पाठ भी जारी है। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि मेला क्षेत्र में पांच लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। लंगर और रसोई के लिए ढाई हजार से ज्यादा सेवादार निरंतर सेवा में लगे हुए हैं।