फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashi: 13 से पांच ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशि वालों का चमकेगा कॅरिअर और कारोबार; इनकी तरक्की की खुलेंगी राह

Wed, 06 Dec 2023 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि में होगा और वह 25 दिसंबर को सुबह 6:55 बजे राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। 
विज्ञापन
राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के महीने में सूर्य के साथ पांच ग्रहों की चाल बदलेगी। ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण किसी के कॅरिअर में बदलाव होगा तो किसी का कारोबार चमकेगा। ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र, ग्रहों के राजकुमार बुध, गुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव 12 राशियों पर नजर आएगा।
विज्ञापन


सबसे पहले बुध ग्रह वक्री होंगे, इसके बाद सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा गुरु अपनी स्वराशि यानी मेष राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि ग्रहों के राजकुमार बुध 13 दिसंबर को दोपहर 12:38 बजे वक्री हो जाएंगे और दो जनवरी 2024 तक उल्टी चाल चलेंगे। 

इसके बाद बुध मार्गी होंगे। बुध की वक्री चाल वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए फलदायक व शुभ होगी। सूर्य 16 दिसंबर की शाम को 4:09 बजे गोचर करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही धनु संक्रांति की शुरुआत होगी और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि में होगा और वह 25 दिसंबर को सुबह 6:55 बजे राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। 

ग्रहों के सेनापति मंगल 28 दिसंबर की सुबह 12:36 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति कई घटनाओं का कारण बनेगी। वहीं मेष और कन्या राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। 28 दिसंबर को बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। बुध सुबह 10:39 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 

 
विज्ञापन

बुध का यह गोचर वृषभ और धनु राशि वालों के लिए उन्नतिकारक सिद्ध होगा। देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर की सुबह 8:09 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे। गुरु का मार्गी होना मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए जीवन में सुख व समृद्धिकारक होगा। इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें