फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे रणबीर-आलिया, चेतसिंह किले में तैयार हो रहा सेट

Thu, 12 Dec 2019 08:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
विज्ञापन

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए आलिया और रणवीर गुरुवार को काशी पहुंचे। प्रशंसकों ने जब अपने पसंदीदा हीरो-हीरोइन को देखा तो वह खुशी से उछल पड़े। उन्होंने अपने पसंदीदा हीरो-हीरोइन के साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी।

दोपहर में मुंबई से बाबतपुर एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ पहुंचे कलाकार ताज होटल के लिए रवाना हो गए। इसके पहले आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने के बाद मुंबई रवाना हुए थे।  गुरुवार को रणवीर और आलिया ब्रह्मास्त्र फिल्म की बाकी शूटिंग के लिए काशी पहुंचे।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल चेतसिंह किले में ही रखा गया है। शूटिंग के लिए सेट की तैयारियां बुधवार से ही किले के आसपास चल रही हैं। इसके पहले फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों कलाकार मई में वाराणसी आए थे। गंगा घाट, रामनगर और चेतसिंह किले में फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार की देर रात से शूटिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अयान मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र लोगो पिछले वर्ष कुंभ के समय प्रयागराज में ड्रोन के साथ लांच किया गया था। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है।

रणबीर अपने किरदार के लिए काफी तगड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए कई तरह की मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने अपने किरदार के लिए कलारीपयात्तु और वर्मा कलाई जैसी मार्शल आर्ट्स की खास ट्रेनिंग ली है। यही नहीं फिल्म में वो अपने हाथों से आग निकालते नजर आएंगे। फिल्म में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगी। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी।

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें