फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ का गौना उत्सव: आज से महंत आवास पर होंगे लोकाचार, अमित त्रिवेदी करेंगे विशेष गायन

Fri, 11 Mar 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि गौरा के गौना के लिए शुक्रवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर माता गौरा की प्रतिमा के पूजन के बाद हल्दी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ की पालकी की सफाई करते अर्चक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ माता गौरा की विदाई कराने काशी आएंगे। बाबा के गौना उत्सव के नियमित होने वाले लोकाचार आज से टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर गौरा के हल्दी तेल के साथ आरंभ हो जाएंगे। तबला वादक पंडित अशोक पांडेय, सुचारिता गुप्ता, पागल बाबा शिवांजलि का मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन


सूफियाना रॉक के लिए गायक अमित त्रिवेदी विशेष गायन करेंगे। इनके अलावा आराधना सिंह, नैना मिश्रा और प्रियंका पांडेय भी भजनों की प्रस्तुति करेंगी।  रंगभरी एकादशी पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर होने वाले लोकोत्सव में भीड़ प्रबंधन के लिए इस साल खास इंतजाम होंगे।

 प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए
भीड़ को ध्यान में रखते हुए भगवान शिव की चल प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।  मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि 14 मार्च को रंगभरी एकादशी के उत्सव में शामिल होने वालों को कन्हैया चित्र मंदिर और सेंट्रल होटल के सामने वाली गली से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिवांजलि के स्थान में भी परिवर्तन 
 दर्शन करने के उपरांत भक्तों की निकासी महंत आवास के बगल वाले आवास के परिसर से भंडारी गली की ओर होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवांजलि के स्थान में भी परिवर्तन किया गया है। इस बार कार्यक्रम का मंच महंत आवास के बगल में खुले स्थान पर बनाया जाएगा। इस वर्ष सांस्कृतिक अनुष्ठान शिवांजलि में देश-विदेश के कलाकारों की हाजिरी लगेगी।

बाबा पहनेंगे खादी की पोशाक, गौरा पहनेंगी बरसाने का घाघरा

रंगभरी एकादशी पर काशीपुराधिपति जहां खादी के वस्त्रों में विराजमान होंगे वहीं गौरा बरसाने का घाघरा पहनेंगी। 14 मार्च को रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती संग प्रथमेश की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा की तैयारियां महंत आवास पर जारी है।  बाबा की रजत पालकी, राजसी स्वरूप, पूजन परंपरा के साथ गौरा के गौने के सामनों को जुटाया जा रहा है।  
विज्ञापन

वाराणसी में रंगभरी एकादशी पर काशी की गलियों में होली का जश्न। - फोटो : फाइल
काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि गौरा के गौना के लिए शुक्रवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर माता गौरा की प्रतिमा के पूजन के बाद हल्दी लगाई जाएगी। महिला श्रद्धालु गौरा को गौना की हल्दी लगाएंगी। गौना पर बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा को अहमदाबाद के गांधी-आश्रम से भेजे गए खादी के कपड़े की पोशाक पहनेंगे तो गौरा के लिये बरसाने से भक्त ने घाघरा भेजा है। बाबा के गौना के लिए पोशाक चौक क्षेत्र के दर्जी किशनलाल बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें