फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रामचरित मानस का करते हैं सम्मान, शिवपाल यादव बोले- 2024 में बनेगी समाजवादियों की सरकार

Mon, 30 Jan 2023 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद मिलने के बाद शिवपाल सिंह यादव सोमवार को वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला। दावा किया कि 2024 में समाजवादियों की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
वाराणसी में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद मिलने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी लोग रामचरित मानस और सभी ग्रंथों का सम्मान करते हैं। सोमवार को सर्किट हाउस में सपा महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान दावा किया कि 2024 में भाजपा को हटाकर समाजवादियों की सरकार बनाएंगे। 

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से जुड़े सवाल पर शिवपाल ने  कहा कि मैं और अखिलेश पहले कह चुके हैं कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। भाजपा की चाल है मुद्दों से भटकाना। वह देश को बांटना और कमजोर करना चाहती है। पद मिलने से हम संतुष्ट हैं। हम संगठन के आदमी हैं, संगठन को मजबूत करेंगे। समाजवादी विचारधारा के लोगों को एकत्र करेंगे।

'केशव प्रसाद मौर्य बड़बोलेपन के मंत्री'

सर्किट हाउस में शिवपाल सिंह यादव से जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे बड़बोलेपन के मंत्री हैं। मैनपुरी गए थे वहां बहुत कुछ बोलकर आए थे। वहां की जनता ने सबक सिखा दिया। आगे हम बताएंगे कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है। बेईमानी के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता। 

राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं

प्रतियां जलाने पर कहा कि एफआईआर हो गई है तो जांच होगी। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। किसी पर उत्पीड़न हुआ तो हम विरोध करेंगे। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि हम लोग सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है तो संविधान का उल्लंघन कौन कर रहा है। सांप्रदायिकता फैलाने वालों को जनता समझ रही है समय आने पर जनता जवाब देगी।

ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर कहा कि उनकी बात छोड़िए। सारनाथ में पार्टी के पूर्व मंत्री लल्लन राय के भतीजे की शादी समारोह में शिवपाल सिंह यादव ने भाग लिया। रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद मंगलवार की सुबह वे सुल्तानपुर रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के उत्साह से सर्किट हाउस का शीशा टूटा

सर्किट हाउस का टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला
सपा की ओर से शहर भर में शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना बढ़ा कि सर्किट हाउस में भीड़ के चलते शीशा टूट गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई।

काजीसराय, हरहुआ, वाजिदपुर, तरना, शिवपुर, भोजूबीर के पास काफिला रोककर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के अभिवादन स्वीकार किए। स्वागत करने वालों में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, मनोज राय धूपचंडी, रीबू श्रीवास्तव, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें