फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजन सहयोग से बनेगा राम मंदिर, घर-घर कूपन पहुंचाएंगे कार्यकर्ता 

Fri, 08 Jan 2021 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विहिप के चंपत राय जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर सभी के सहयोग से बनाया जाएगा। इसके लिए देश भर में विशेष अभियान चलाकर लोगों से निधि संग्रह किया जाएगा। श्रीराम मंदिर न्यास की ओर से 10-100 और 1000 रुपये का कूपन भी छपवाए गए हैं। समाज के सभी क्षेत्रों में काम करने वाले कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर सहयोग की अपील करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने गुरुवार को मलदहिया में परिषद के जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद चंपत राय ने कहा कि कुछ व्यक्तियों के समूह से नहीं बल्कि मंदिर निर्माण में सभी का सहयोग लिया जाएगा। देश में छह लाख से अधिक गांव है और निधि संग्रह अभियान में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है, उससे करीब पांच लाख गांवों के करीब 12 करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है, जो कूपन तैयार कराया गया है, उससे कितना धन आया और कितने लोगों का सहयोग मिला, इसकी गणना अपने आप हो जाएगी।

काशी प्रांत में 42 दिन तक चलने वाले अभियान में तीन लोगों की टोलियां बनाई गई हैं, जो लोग निधि संग्रह करेंगे। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. राकेश सिंह, आनद सिंह, गौरी शंकर, राकेश रंजन त्रिपाठी, डॉ. रंजना, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। इससे पहले चंपत राय ने लहरतारा स्थित एक कार्यालय में भी अभियान के बारे में प्रमुख लोगों से बातचीत कर आगे आने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


तीन बैंकों में जमा होगा धन 
विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि देश भर में संग्रह होने वाले धन को तीन बैंकों में जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसमें पंजाब नेशनल, बैंक आफ बड़ौदा और एसबीआई शामिल हैं। पूरे देश में 46 हजार शाखाएं हैं। इसमें कार्यकर्ताओं को धन जमा करने में कोई परेशानी नहीं होगी। दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय भी खोला गया है। यहां कंप्यूटर पर रोजाना का हिसाब किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें