कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि पटेल, निषाद, मौर्य, राजभर, चौहान, प्रजापति व अन्य पिछड़े समाज के लोगों से कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े समाज में जन्म लेकर पिछड़ों को हक़ अधिकार दिलाने का काम किया है। चाहे फागू चौहान को राज्यपाल बनाने की बात हो, मौर्य समाज के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात हो यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।
जबकि तथाकथित समाजवादी पार्टी की सरकार में परिवार व कन्नौज का विकास हुआ जहां अब तहखाने से माल निकल रहा। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, कमलेश, विनय मौर्य, मुक्ति नारायण मौर्य, संजय, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह,हीरालाल मौर्य, राकेश मौर्य, नेमचंद, शेखर राजभर, अशोक प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।