फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर बच्ची की मौत, लोगों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Tue, 04 Jan 2022 09:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लगभग पौने छह बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में राजातालाब क्षेत्र के गौरा गांव के सामने मंगलवार शाम पिकअप की चपेट में आकर पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर बच्ची का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दो थानों की फोर्स संग मौके पर पहुंची सीओ सदर और रोहनिया विधायक ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


लगभग पौने दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। राजातालाब थाना अंतर्गत गौरा गांव निवासी देवी प्रसाद राजभर की पांच साल की बेटी कृति शाम लगभग चार बजे सड़क पार कर घर लौट रही थी कि अदलपुरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन की चपेट में आ गई। कृति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से निकला।

विज्ञापन

घर के सामने बेटी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग को जाम कर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची राजातालाब थाने की पुलिस ने शव लेने का प्रयास किया। चक्काजाम की सूचना पर सीओ सदर डॉ. चारु द्विवेदी भी रोहनिया थाने की पुलिस के संग पहुंची लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए।

रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लगभग पौने छह बजे जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, मासूम बच्ची के शव से लिपटकर मां रेखा देवी और अन्य परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। दो बेटियों में छोटी कृति की मौत पर पिता भी बेसुध रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें