सिगरा स्टेडियम में हुए नेशनल टूर्नामेंट के लिए यूपी की महिला टीम के हुए चयन में अपनी दावेदारी प
वाराणसी। 24वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम बृहस्पतिवार को घोषित कर दी गई। अंडर-21 यूथ नेशनल वॉलीबॉल ओडिशा के भुवनेश्वर में खेली जाएगी।
बालिका टीम में वाराणसी की राजनंदिनी को जगह मिली है जबकि यूपी के पुरुष वर्ग का कप्तान चंदौली के रजत सिंह को बनाया गया है। यूपी वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी की बालक-बालिका वर्ग की 14 सदस्यीय टीम घोषित की गई। वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय की रितिका सिंह और प्रीति का चयन हुआ है।
महिला टीम की कप्तानी देवरिया की पूजा कन्नोजिया को दी गई। पुरुष टीम का कप्तान रजत सिंह को बनाया गया है। वहीं, पुरुष टीम के कोच नवीन राय हैं और महिला टीम की पूजा यादव और प्रियेश को सहायक कोच बनाया है।