फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोलकाता के संजू ने किया आत्मघाती गोल, 89वें मिनट में सुयश के हेडर से इंटर काशी की टीम जीती

विज्ञापन
ये मारा गोल फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में एसपी कोलकाता की टीम के खिलाफ निर्णायक गोल दागता इंटर
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफएफ) की ओर से खेली जा रही इंडिया लीग अंडर-14 के मैच में इंटर काशी की टीम ने कोलकाता एसपी फाउंडेशन की टीम को 2-1 से हरा दिया। मैच का पहला अंक कोलकाता के फॉर्वर्ड खिलाड़ी संजू के आत्मघाती गोल से इंटर काशी की टीम को मिला। इससे कोलकाता की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर कॉलेज मैदान पर मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमला शुरू कर दिया। इंटर काशी की टीम को 1-0 की बढ़त कोलकाता के फॉर्वर्ड खिलाड़ी संजू के आत्मघाती गोल से मिली। मैच के 35वें मिनट पर इंटर काशी के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी ने तेज साइड किक किया। इसे कोलकाता की रक्षापंक्ति के खिलाड़ी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बॉल उससे टकराकर गोलकीपर के पीछे नेट में समा गई। इससे इंटर काशी की टीम को एक गोल की बढ़त मिली और स्कोर 1-0 हो गया।
दूसरे हाफ में 76वें मिनट में कोलकाता के तौसीफ मलिक ने हाफवॉली से गोल कर स्कोर 1-1 किया। मैच समाप्ति से एक मिनट पहले 89वें मिनट में इंटर काशी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी सुयश ने हेडर से गोल कर स्कोर 2-1 टीम को जीत दिला दी। इंटर काशी टीम के कोच दिनेश नेगी ने मैन ऑफद मैच का पुरस्कार सुयश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें