फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजातालाब तहसील बार चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के लिए चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने पर्चे भरे। नामांकन का कार्य 29 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव 10 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सिंह, रामजीत सिंह और लालजी राम ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आनंदपाल और कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। वहीं संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए राकेश कुमार राजभर ने नामांकन किया। चुनाव संचालन समिति के सदस्य छेदी लाल यादव ने बताया कि नामांकन का कार्य 29 नवंबर तक चलेगा। बताया कि 10 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। 11 दिसंबर को मतगणना और उसी दिन परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें