फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी

Sat, 21 Oct 2023 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने विंध्य दरबार में मत्था टेका था।  
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के छठवें दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। साविधि षोडशोपचार पूजन अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल का काफिला सुबह सवा दस बजे बाबा दरबार पहुंचा।

विज्ञापन


यहां गर्भगृह में अर्चक टेकनारायण उपाध्याय के नेतृत्व में कलराज मिश्र ने सपरिवार बाबा का अभिषेक व पूजन किया। मंदिर की तरफ से राज्यपाल को अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद राजस्थान के राज्यपाल ने संकटमोचन मंदिर मत्था टेका। 

आतंक का खात्मा करने वाले देश को समर्थन 

 राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवरात्र के छठवें दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद का खात्मा करने के लिए आगे आएगा, हम उसका पूरी तरह समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि गाजापट्टी में जो भी हो रहा है, वह खतरनाक है। हमास ने इजराइल पर हमला किया। हजारों लोग मारे गए। ऐसी घटनाएं समूचे विश्व के लिए खतरनाक हैं।

विज्ञापन

देश में जो भी लोग आतंकियों का समर्थन कर रहे है, उनको पहले तथ्यों के बारे में जानना चाहिए। कहा कि विंध्य कॉरिडोर निर्माण से मंदिर की छटा अभूतपूर्व हो गई है। दर्शनार्थियों को अब सुगमता से दिव्य दर्शन मिलता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें