बीएचयू में दीनदयाल पीठ की ओर से प्रकाशित 17 पुस्तकों का विमोचन सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में किया। उन्होंने दीनदयाल के विचारों की चर्चा करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के सांस्कृतिक, धार्मिक चिंतन का गहरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीएचयू दीनदयाल पीठ से प्रकाशित पुस्तकों का राजस्थान राजभवन में लोकार्पण करना सुखद है। इससे पहले महामना मालवीय और दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शुभम मिश्र, विवेक उपाध्याय, प्रो. कौशल किशोर मिश्र, मोहन लाल छीपा, ओंकार सिंह लखावत, प्रो. वीके शुक्ल आदि मौजूद रहे।