फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Update: एक पखवाड़े से तप रहे बनारस को रिमझिम फुहारों से मिली राहत, आई सावन में बहार

Thu, 21 Jul 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हवा की दिशा और रफ्तार स्थिर होने के बाद आखिरकार वाराणसी में बारिश की शुरुआत हो गई है। सावन का एक हफ्ता बीतने के बाद बुधवार देर शाम से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था। इससे मौसम में बहार आ गई और गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
वाराणसी में लगातार हो रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले एक पखवाड़े से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों पर आसमान से राहत बरसी है। बुधवार रात से शुरू वर्षा की रिमझिम फुहार से लोगों को काफी राहत मिली। इससे मौसम में बहार आ गई और गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। रिमझिम बारिश की बूंदों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। रात भर बूंदाबांदी के बाद गुरुवार सुबह से ही गरज-चमक के साथ तेज बरसात शुरू हुई। इस कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज दिनभर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है। किसानों को अब आगामी दिनों में तेज वर्षा होने की उम्मीद है। क्योंकि धान की नर्सरी तैयार है और वर्षा का साथ मिलते ही रोपाई शुरू हो जाएगी। इधर, बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।

तीन- चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
गुरुवार सुबह 10 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार सुबह 10 बजे तापमान 33 डिग्री के पार था। बुधवार को दिन में जहां नम हवाओं के साथ बादल छाए रहे वहीं देर शाम गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून की द्रोणिका के पूर्वी क्षेत्र में आने की वजह से अब तीन- चार दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

गर्मी और उमस से परेशान थे लोग

पिछले महीने 22 जून को मानसून की दस्तक के बाद जून महीने में दो दिन बारिश हुई लेकिन इसके बाद से मौसम ऐसा बदल गया कि हर कोई गर्मी से परेशान हो गया। दिन में जेठ के महीने जैसी तेज धूप हो रही थी। इस बीच मंगलवार रात से ही मौसम में अचानक बदलाव शुरू हो गया।

बुधवार की शाम करीब सात बजे गरज-चमक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।  मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून के कमजोर होने की वजह से ही बारिश नहीं हो पा रही थी। अब रविवार तक रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 की तुलना में बुधवार को 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूतनम तापमान 29.4 रिकार्ड किया गया।

घाटों पर सीढ़ियां चढ़ने लगी गंगा

पहाड़ों पर बरसात का असर अब गंगा में दिखने लगा है। बनारस में गंगा अब धीरे-धीरे घाट की सीढ़ियां चढ़ने लगी हैं। दो दिनों के बाद पिछले 24 घंटे से तीन गुनी रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। दो दिन पहले जहां गंगा के बढ़ने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा थी, वहीं पिछले 24 घंटे से गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।

बुधवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 60.40 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल गंगा अभी चेतावनी बिंदु से लगभग 10 मीटर नीचे हैं। हालांकि सुबह दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों की निचली सीढ़ियां अब पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार रही तो घाट के नीचे की मढ़ियां भी डूब जाएंगे। वहीं घाटों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं और बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की अपील की गई है। फाफामऊ, मिर्जापुर और गाजीपुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 59.78 मीटर था। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 71.26 और खतरे का बिंदु 72.26 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें