किसी तरह दरवाजा खुला तो देखा कि संगीता पंखे की कुंडी में साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में दिलीप ने बताया कि पहली पत्नी से तीन पुत्र है, सभी पुत्रों की शादी हो चुकी है। सिर्फ एक बेटा अभिषेक भारती अपनी पत्नी के साथ मकान में साथ-साथ रहता था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फारेंसिक टीम ने छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।