फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छापा, 15 लाख का माल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग और एसआईबी की टीम ने बृहस्पतिवार को कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इसमें दिल्ली से कर चोरी कर लाए गए 15 लाख से अधिक मूल्य के माल जब्त किया।
विज्ञापन

एसआईबी की टीम के समक्ष व्यापारी बरामद माल का वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने बनारस रेलवे स्टेशन से 51 नग और कैंट स्टेशन से 26 नग माल जब्त कर लिया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू मिथिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों स्टेशनों से कुल 77 नग माल जब्त कर चेतगंज स्थित वाणिज्य कर कार्यालय भेज दिया। इसमें पान मसाला, खैनी, रेडीमेड गारमेंट, खिलौने आदि सामान थे। छापामार दल में संयुक्त कमिश्नर अनिल कुमार, सहायक कमिश्नर हरिशंकर और महेश चंद्र, डिप्टी कमिश्नर मदनलाल और असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें