फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर छूट फार्म भरने में बरतें सावधानी : रश्मि सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर छूट के लिए ऑनलाइन फार्म भरते समय सावधानी बरतनी चाहिए। एनजीओ और व्यापारियों की शिकायतों को देखते हुए जिले के व्यापारियों, सीए और एनजीओ आदि को जानकारी देने के लिए विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये बातें प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त छूट प्रभार रश्मि सक्सेना साहनी ने बृहस्पतिवार को दोपहर नदेसर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के मुताबिक शुक्रवार को छूट प्रावधानों और रिटर्न फार्म नंबर को सही तरीके से भरने की जानकारी दी जाएगी। इस विषय पर कैंटोंमेंट स्थित होटल में शुक्रवार दोपहर 11 बजे से ऑनलाइन फार्म भरने संबंधी विषय पर आयकरदाताओं संग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। करदाताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी दिक्कत को जल्द सुधार लिया जाएगा। आयकर आयुक्त छूट लखनऊ ज्योत्सना जौहरी ने कहा कि करदाताओं को शिक्षित करने का काम किया जा रहा है, ताकि करदाता फार्म भरकर कर छूट का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में करीब 150 व्यापारी वर्ग, टैक्स प्रोफेशनल्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें