बीएचयू के महिला महाविद्यालय से बीएससी कृषि की प्रवेश परिक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर में बीएससी कृषि प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए गोरखपुर, बस्ती, जौनपुर, देवरिया आदि जगहों से अधिकांश अभ्यर्थी सुबह छह बजे ही अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंच गए थे। छात्रों के मुताबिक, परीक्षा में विषयों से पूछे गए सवालों की तुलना में सामान्य ज्ञान के सवाल थोड़ा कठिन लग रहे थे। इस वजह से इन सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। माइनस मार्किंग की वजह से बहुत से छात्रों ने पेपर के आठ से दस सवालों को छोड़ दिया। अब सभी को एनटीए की ओर से आंसर की जारी होने का इंतजार है।