बैठक में मौजूद थानेदार।
- फोटो : अमर उजाला
कैंप कार्यालय पर बुधवार को बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थानेदारों के पेंच कसे। समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि महत्वपूर्ण मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी हर हाल में हो। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार या चौकी इंचार्ज समय से मौके पर पहुंचे।
इसके साथ ही निर्देशित किया कि सराय एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि की सूची वैधता अवधि के साथ संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए औचक निरीक्षण करें। बैठक में डीसीपी काशी अमित कुमार, डीसीपी जोन विक्रांत वीर, एडीसीपी मुख्यालय आदित्य लांग्हें, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय, एसीपी चेतगंज अनिरूद्ध कुमार, एसीपी सारनाथ संतोष कुमार सहित अन्य थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।