फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण, बोले- हर हाल में दिसंबर तक पूरा कराएं काम

Thu, 05 May 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक फुलवरिया फोरलेन का पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद फुलवरिया फोरलेन और दो सड़कों का निरीक्षण किया। मंत्री ने फुलवरिया फोरलेन को हर हाल में दिसंबर तक पूरा कराने को कहा।

विज्ञापन


इसके निर्माण में रेलवे से आ रही अड़चन को दूर करने के लिए सेतु निगम से प्रस्ताव बनाकर देने को कहा। साथ ही आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर वह रेल मंत्री से वृहद चर्चा करेंगे। मंत्री लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह मार्ग पर पहुंचे।

यहां बन रहे फुलवरिया फोरलेन के बाबत अधिकारियों से जानकारी ली। नक्शे को देखने के बाद मंत्री ने कहा कि इसके निर्माण से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। समय और दूरी कम होगी। यहां पिलर ढलाई का काम जल्द पूरा होगा। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मंत्री ने रथयात्रा, भुल्लनपुर मार्ग का निरीक्षण किया। इस डेढ़ किमी सड़क को गुणवत्ता पूर्व तरीके से जून तक पूरा कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने काशी के मंदिरों में टेका मत्था

इसके अलावा मंत्री ने पंचक्रोशी से अशोक नगर, नक्खी घाट जीटी रोड सड़क का निरीक्षण किया। यहां बनी सीसी, इंटरलाकिंग, नाली का निर्माण 30 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया। बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद मंत्री ने धाम को देखा। यहां कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने उन्हें निर्माण कार्यों की जानकारी दी। मंत्री बाबा धाम का निर्माण कार्य देखकर भाव विभोर हो गए।

कहा कि जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना थी वैसा ही निर्माण हुआ है। नेपाली मंदिर में दर्शन पूजन के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से चल रहे निर्माण कार्यों के बाबत जानकारी ली। मंत्री ने संकटमोचन मंदिर का भी दर्शन पूजन किया। उनके निरीक्षण के दौरान सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता रूपेश पांडेय, राजेश पांडेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें