वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आ रहे पर्यटकों को गंगा की सैर खूब भा रही है। रोरो बोट और क्रूज की बुकिंग फुल है। प्रतिदिन करीब छह सौ से अधिक लोग रोरो बोट और क्रूज में बैठकर गंगा की सैर कर रहे हैं।
काशी के पर्यटन बाजार को क्रूज और रोरो बोट ने नई ऊंचाई प्रदान की है। गंगा में अलकनंदा और भागीरथी क्रूज सुबह और शाम दो-दो बार रविदास घाट से राजघाट तक सैर करा रहे हैं। क्रूज से गंगा की सैर करने के लिए अलकनंदा की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करानी होती है। काशी विश्वनाथ धाम देखने आ रहे पर्यटक क्रूज और रोरो बोट से गंगा से काशी भ्रमण करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रतिदिन क्रूज और रोरो बोट की बुकिंग फुल है।
नाम सीट किराया
अलकनंदा 60 900
भागीरथी 72 500 और 700
रोरो बोट 200 1000
जुलाई में शुरू होगी चुनार का ट्रिप
पर्यटन विभाग के मुताबिक चार जुलाई से चुनार की ट्रिप शुरू होगी। इसमें प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये भुगतान करना होगा। यह ट्रिप करीब नौ घंटे की होगी। जलमार्ग से चुनार जाने में चार घंटे लगते हैं। जाते समय प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर का दर्शन कराया जाता है।