फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला: धूप की तल्खी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में 'जवाद' का दिखेगा असर

Sat, 16 Oct 2021 10:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में धूप की तल्खी और उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'जवाद'  का असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
वाराणसी के अस्सी घाट पर तीखी धूप - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों की दहलीज पर वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है। सुबह से आसमान में सूरज की रोशनी है और दोपहर में उमस का असर भी हो रहा है।   शनिवार को वाराणसी का औसत तापमान चार डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।  

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'जवाद'  के कारण अगले एक-दो दिनों में वातावरण में नमी में इजाफा होने के साथ आसमान में बादलों की सक्रियता भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में कमी के साथ ही वातावरण में गुलाबी ठंड का व्यापक असर भी नजर आने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, अगले 24 घंटे बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में तेज हवा संग बारिश होगी। 
पढ़ेंः दशहरे पर आदिवासी परिवारों ने रावण को पूजा, पुतला दहन की परंपरा का जताया विरोध
विज्ञापन


तूफान की वजह से वाराणसी और उसके आसपास के इलाकों में आसमान बादलों से ढंका रहेगा और मध्यम से लेकर तेज बारिश होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि अगले  एक दो दिन में बूंदाबांदी के बीच तापमान और भी नीचे आएगा। जबकि माह भर में ओस का दौर लोगों को मौसम पूरी तरह बदल जाने का अहसास कराने लगेगा।

विज्ञापन

आठ से दस डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विशेषज्ञों की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 अक्तूबर  को यानी रविवार और सोमवार को इस चक्रवात के असर से वाराणसी और आसपास के जिलों में कई दौर में  बारिश भी हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में आठ से दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है जिसके चलते मौसम में ठंडक का एहसास होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें