उत्तर प्रदेश पुरोहित कल्याण बोर्ड प्रशिक्षण के साथ ही संरक्षण का भी काम करेगा। श्री काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि पुरोहित कल्याण बोर्ड युवा पुजारियों को प्रशिक्षित करने के साथ ही बुजुर्ग पुजारियों को स्वास्थ्य व जीवन यापन का भी ध्यान रखेगा। मठ-मंदिरों की संपत्ति के मामले में उत्तराधिकार विवाद पर भी बोर्ड में ठोस कानून बनाए जाएंगे। इसके लिए सुझाव मांगे जाएंगे और उनका अध्ययन करने के बाद एक महीने के अंदर प्रारूप व नियमावली तैयार की जाएगी।