फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से रंगदारी मांग रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा भी घायल

Fri, 26 Jul 2019 08:41 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घायल बदमाश और दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश और दरोगा घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


लक्सा क्षेत्र स्थित मिष्ठान भंडार के संचालक से पांच लाख की रंगदारी मांग रहा वीडीए कॉलोनी शिवपुर निवासी बदमाश मनोज पांडेय गुरुवार रात ढाई बजे रेवड़ी तालाब में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच और दो बदमाशों की आमने-सामने की फायरिंग में दरोगा अमित राय के दाएं हाथ और मनोज के दाएं पैर में गोली लगी।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मनोज के पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम की पिस्टल, दो कारतूस, बगैर नंबर की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। सहारनपुर जेल में बंद संतोष शुक्ला गिरोह के बदमाश मनोज पर हत्या, रंगदारी जैसे आरोपों में बनारस, चंदौली और अन्य जिलों में नौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को बताया कि लक्सा क्षेत्र के मिष्ठान कारोबारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली और क्राइम ब्रांच प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय तफ्तीश में जुटे तो पता लगा कि यह संतोष शुक्ला गिरोह के बदमाशों की करतूत है।

गुरुवार की देर रात इंस्पेक्टर राजीव रंजन को बीती 22 जुलाई को जेल से छूटे मनोज और उसके दोस्त भदोही के औराई थाना के सहसेपुर निवासी अभिषेक सिंह के रेवड़ी तालाब क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने इंस्पेक्टर रामनगर और एसओ लक्सा के साथ घेरेबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दरोगा अमित और बदमाश घायल हुए, जबकि अभिषेक भाग निकला।

संतोष के लिए जेल से ही व्यापारियों से मांगता था रंगदारी

मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने जिला जेल से ही मिष्ठान कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। पैसे देने में आनाकानी करने पर वह कारोबारी के घर पर फायरिंग कर उन्हें धमकाने जा रहा था। शहर के अन्य व्यापारियों से भी उसने हाल के दिनों में पैसा मंगवाया था। रंगदारी का पैसा गिरोह के लड़कों के माध्यम से संतोष के पास जाता था।
विज्ञापन

25 हजार इनाम मिला, पुरस्कार की संस्तुति

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामनगर अनूप शुक्ला, एसओ लक्सा अमित मिश्रा, एसआई अमित राय, प्रदीप यादव व अशोक कुमार, पुनदेव सिंह, सुमंत सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, रामभवन यादव, रामबाबू, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, सुनील राय ने मनोज को गिरफ्तार किया। इस टीम को 25 हजार का पुरस्कार देकर एसएसपी ने बताया कि आईजी रेंज और एडीजी जोन से भी पुरस्कृत कराने की संस्तुति की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें